AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सिवान में निगरानी विभाग का एक्शन, परिमार्जन के लिए मांगे 15000 रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 29, 2025
in देश
0
सिवान में निगरानी विभाग का एक्शन, परिमार्जन के लिए मांगे 15000 रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिवान में निगरानी विभाग का एक्शन, परिमार्जन के लिए मांगे 15000 रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

सिवान। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को हसनपुरा अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गोपालपुर बाजार में संचालित उनके निजी कार्यालय से पकड़कर पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर पटना चली गई। इस दौरान उनके सहयोगी निजी ऑपरेटर से भी पूछताछ की गई।गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा हैं। इस संबंध में निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हसनपुरवा निवासी श्रेय राज ने निगरानी थाना में आवेदन दिया था कि उनकी दादी विंध्यवासिनी देवी के नाम से पचरूखी प्रखंड के पड़ौली गांव में है जो 10 कट्ठा चार धुर खतियान में दर्ज है।उक्त जमीन की बिक्री मुखिया विपिन सिंह से की गई थी। जिसका दाखिल-खारिज अंचल कार्यालय में नहीं हो पाया था। ऐसे में उनके आवेदन को अंचल द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता के यहां वाद संख्या 352/23-24 अपील दायर की थी।इस मामले में डीसीएलआर ने मुखिया विपिन सिंह के पक्ष को रि-स्टेट करते हुए सीओ हसनपुरा को दाखिल-खारिज के लिए निर्देशित किया था। जब श्रेयस राज के पिता अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचे तो इस संबंध में पहले उन्हें उक्त जमीन का परिमार्जन कराने की बात कही गई। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। जब वादी ने परिमार्जन हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन दिया, इसके काफी दिन बीत जाने के बाद भी परिमार्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। तब जाकर उन्होंने पुन: राजस्व कर्मचारी से मुलाकात की। वहीं, राजस्व कर्मचारी द्वारा इसके एवज में 65 हजार रुपए घुस देने की बात कही गई।पैसे की व्यवस्था उनके द्वारा नहीं होने पर उनके पहले आवेदन को पुन: अस्वीकृत कर दिया गया। जब उन्होंने दूसरा आवेदन दिया तो राजस्व कर्मचारी द्वारा बताया गया कि 65 हजार रुपए की व्यवस्था करें और दो से तीन किस्त में राशि का भुगतान कर दें। उन्होंने 15 हजार रुपए की व्यवस्था करते हुए 10 नवंबर को निगरानी थाना में आवेदन दिया। थाना में प्राप्त आवेदन के आलोक में 18 नवंबर को मामले का सत्यापन कराया गया,सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद 27 नवंबर को कांड दर्ज करते हुए डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद को अनुसंधानकर्ता बनाते हुए उनके नेतृत्व में धावा दल का गठन करते हुए एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक पर अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी कार्यालय पर छापेमारी की गई। इस दौरान शिकायतकर्ता श्रेय राज से घुस के 15 हजार रुपये नकद राशि लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इस संबंध में धावा दल नेतृत्वकर्ता डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि अवैध रूप से संचालित कार्यालय से राजस्व कर्मचारी के सहयोगी सह निजी ऑपरेटर धनंजय कुमार को भी मामले में संलिप्तता को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। टीम ने राजस्व कर्मचारी के कार्यालय से प्रिंटर, मोबाइल आदि सामग्री को भी जब्त कर लिया है। छापेमारी के दौरान टीम में डीएसपी अखिलेश कुमार, देवीलाल श्रीवास्तव, सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, मणिकांत सिंह, रितेश कुमार, हिमांशु राज व सिपाही सुजीत कुमार शामिल थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

April 28, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: तेज रफ्तार स्कोर्पियो का कहर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

April 28, 2026
हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

हथुआ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, गले पर गहरे निशान से गहराया सस्पेंस।

April 28, 2026
गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

गोपालगंज: पिता की हत्या का 4 साल बाद हिसाब, बाप-बेटे को मिली उम्रकैद की सजा।

April 28, 2026

Recent News