AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
April 28, 2026
in देश
0
गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत।

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज।। जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत लालाछापर गांव में पिछले दिनों हुई स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की घटना में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल कुख्यात अपराधी गोलू मिश्रा की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। मृतक अपराधी कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भोरे के लालाछापर में अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया था। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पीछा किया था। इस दौरान गोलू मिश्रा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद उग्र भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अपराधी को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। पिछले कई दिनों से वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू मिश्रा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह जिले के कई बड़े लूट और छिनैती के मामलों में संलिप्त था। कटेया और भोरे थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में उसका काफी खौफ था।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay