आज दिनांक 07/06/2026 दिन रविवार को गोपालगंज जिले के ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति सह जदयू सेवा प्रकोष्ठ की बैठक सूर्यापति शिशु मंदिर खजुराहा भोरे के परिसर में संपन्न हुई जिसमें बहुत सारे ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया डॉ उपेंद्र सिंह एवं डॉ बिनोद श्रीवास्तव ने बहुत ही विस्तार पूर्वक बिहार सरकार के क्रीया कलापों को सभी को अवगत कराया तथा कारण एवं निवारण दोनों पर चर्चा विधिवत संपन्न हुई तथा आने वाले समय में कौन कौन से कार्य करने है उस पर अपना मंतव्य रखा जिससे उपस्थित गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष तथा बहुत सारे ग्रामीण चिकित्सक उपस्थिति रहे और सभी चिकित्सक संतुष्ट होते हुए तथा कार्यों की स्थिति से अवगत होकर बिहार सरकार के प्रति अपना आभार जताया











