गोपालगंज: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले की कुचायकोट थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई कुचायकोट थाना कांड संख्या- 215/26 के तहत की गई है।यह मामला 29 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं, जिसमें 115(2), 126(2), 109(1), 352, 351(2), 324(3) और 3(5) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पियुष कुमार: पिता- राजकिशोर यादव, निवासी- भठवा रूप, थाना- कुचायकोट, जिला- गोपालगंज तथा एक महिला अभियुक्त शामिल हैं।
कुचायकोट पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। गोपालगंज पुलिस ने इस सफलता के साथ एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाने के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर है।












