गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिछले 24 घंटों में 25 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और सक्रिय पुलिसिंग को लेकर चलाए जा रहे अभियान में गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में गंभीर अपराधों के आरोपी भी शामिल हैं: जैसे हत्या के आरोप में: 01 गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास में: 03 गिरफ्तारियां, शराब तस्करी/सेवन: शराब के साथ 01 और शराब के सेवन के मामले में 10 लोगों को पकड़ा गया है। वही अन्य: 03 ट्रायल वारंटी और 06 व्यक्तियों को 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 96.5 लीटर देशी शराब बरामद की है। इसके अलावा, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 02 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।पुलिस ने केवल गिरफ्तारियां ही नहीं की, बल्कि कानूनी प्रक्रियाओं को भी तेजी से पूरा किया है यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 37,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 09 वारंट और 02 इश्तहार का निष्पादन किया गया।












