AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज: कटेया पुलिस ने चार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 3, 2026
in देश
0
गोपालगंज: कटेया पुलिस ने चार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

​ गोपालगंज: कटेया पुलिस ने चार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की।

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

​कटेया (गोपालगंज)।। स्थानीय पुलिस ने कांड संख्या 13/26 के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में, शनिवार को पुलिस टीम ने ग्राम चौतरवा पहुँचकर चार अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार तामिला कराया। ​पुलिस के अनुसार, जिन अभियुक्तों के घर नोटिस चिपकाया गया है, ​कुन्दन सिंह, पिता- रामसागर सिंह, ​विकाश सिंह, पिता- रामसागर सिंह, ​रामसागर सिंह, पिता- बहारन सिंह तथा ​एक महिला अभियुक्त (सभी निवासी- ग्राम चौतरवा, थाना- कटेया) शामिल है। ​थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुँची पुलिस टीम ने गाँव में मुनादी कराई और ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियुक्तों के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त माननीय न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, कानून से भाग रहे अभियुक्तों को बार-बार मौका दिया गया, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर न्यायालय के आदेशानुसार यह कदम उठाया गया है। अगली प्रक्रिया के तहत घर की संपत्ति कुर्क की जाएगी।”
​यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे फरार अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay