कटेया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26.4 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
कटेया/गोपालगंज
कटेया थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने 26.4 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
राजेश कुमार (पिता– शंकर प्रसाद शर्मा), निवासी बहादुरपुर, थाना तरैया सुजान, जिला कुशीनगर (उ0प्र0)
विकाश पाण्डेय (पिता– सुदामा पाण्डेय), निवासी मंगरूछापर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज
पुलिस ने मौके से शराब ले जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त शराब की खेप लेकर जा रहे थे, तभी जांच के दौरान धर दबोचा गया। पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है, जिससे अवैध धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।











