कटेया में चाकूबाजी की घटना: दो आरोपी गिरफ्तार, घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गोपालगंज, 22 फरवरी 2026।
कटेया थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कटेया थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर, पोस्ट–पंचदेवरी, ब्रह्मस्थान के समीप दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ एवं कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई तथा साक्ष्य संकलित किए गए। घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
नूर आलम अंसारी (पिता–इनान मियां)
हनान मियां (पिता–हनीफ मियां)
दोनों निवासी – रामपुर, पोस्ट–ब्रह्मस्थान, थाना–कटेया, जिला–गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों व अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है। जख्मी के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।











