बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने मां जानकी की धरती सीतामढ़ी में स्वदेशी मेला का किया उद्घाटन।
डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, सीतामढ़ी।
स्वदेशी जागरण मंच सीतामढ़ी के स्वदेशी मेला का उद्घाटन समारोह बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी के कर-कमलों से हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक श्री अरुण ओझा जी ने की। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अजय कुमार जी ने स्वदेशी मेला की प्रस्तावना को रखते हुए कहा कि आज जरूरत है कि जन-जन में बाजार में सामान की खरीदारी करते समय भारत की बनी हुई वस्तुओं को खरीदें। लोकप्रिय सांसद ने भी अपने विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिन-जिन अभियानों को लिया है उसमें वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत को यहाँ जन-आंदोलन बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने कहा कि स्वदेशी दो शब्दों से बना है ‘स्व’और ‘देशी’, इन दोनों को साकार करना ही इस मेले का उद्देश्य है। स्वदेशी सनातन संस्कृति का ही उद्घोषक है, जब हम विकसित भारत के संकल्प को सोचते हैं तो हमारी सोच एमएसएमई पर जाती है, स्टार्टअप, स्टैंड अप इन सब ने लघु एवं कुटीर उद्योग का विकास किया है। बिहार सरकार ने एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है जो पूरी तरह स्वरोजगार पर आधारित है जो स्वदेशी को ही बढ़ावा देते हैं, हम अपनी निर्भरता को विदेशी सामानों के स्थान पर स्वदेशी का उपयोग करें। यह धरती सांस्कृतिक धरती है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राम-राज्य की कल्पना का हिस्सा भी है। हम यहां से स्वदेशी मेला के माध्यम से सभी को जोड़ने का प्रयास करते है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अरुण ओझा जी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘इंडियन इकोनामी इज डेड इकोनामी’ फिर भी भारत ने पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा निर्यात किया है। अब रघुराम राजन की दृष्टि भी विकसित भारत की होती जा रही है और यह कहने लगे हैं कि भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो मनमोहन सिंह ने देश को पीछे धकेल दिया था। कार्यक्रम का संचालन मेला सचिव डॉ देवेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मेला संयोजक संगीता झा ने किया।
कार्यक्रम में विधायक अनिल राम, गायत्री देवी, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, नगीना देवी, डॉ मिथिलेश कुमार, संघ के विभाग सह संघचालक जय किशोर जी, विभाग प्रचारक मृत्युंजय भारत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दर्शन कुमार, दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, हेलेनस स्कूल के डायरेक्टर संजय सिंह, जानकी मंदिर सीतामढ़ी से अभिषेक मिश्रा शिशु, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी राय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल कुमार, डॉ प्रतिमा आनंद, एग्रो एजेंसी से राजू झा, चुनचुन सिंह, भारती देवी, आशा चौधरी, किरण ठाकुर, अर्चना कुमारी, शुभम झा, अवधेश झा, आलोक कुमार, आयुष आदित्य, रागिनी सिंह, रामा मिश्रा, अवध किशोर यादव, अंजनी कुमार, राकेश कुमार, अग्नेय कुमार सहित सैकड़ों स्वदेशी प्रेमी एवं विविध संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे।












