AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिंदुसार में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेविका अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 31, 2025
in देश
0
बिंदुसार में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेविका अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटन
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिंदुसार में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेविका अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटन

गरीब मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : डॉ सत्यपाल

सिवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

सिवान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए रेविका अस्पताल के मेटर्निटी, ट्रॉमा, पेन एवं इमरजेंसी सेंटर का भव्य उद्घाटन गुरुवार की देर शाम में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण में डॉ रामाजी चौधरी, डॉ सत्यपाल यादव एवं डॉ प्रीति रानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामाजी चौधरी ने मीडिया को बताया कि डॉक्टर सत्यपाल यादव एक आईसीयू एक्सपर्ट हैं। इनके निर्देशन में यह सीवान का पहला आईसीयू होगा, जहां 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सत्यपाल से हम सभी सेवाएं लेते रहे हैं। ये सीरियस पेशेंट को देखने एवं हैंडल करने में एक्सपर्ट हैं। ऐसे एक्सपर्ट के द्वारा सीवान में आईसीयू से लैस हॉस्पिटल चलाया जाना सीवान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि सिवान में आईसीयू पहले से भी हैं, लेकिन उनमें सही सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को आईसीयू की दीवारें नहीं ठीक करतीं, बल्कि आईसीयू में 24 घंटे सेवाएं देने वाले एक्सपर्ट मरीजों को ठीक करते हैं। सीवान में आईसीयू की सबसे बेहतर सुविधा यहां उपलब्ध है, जहां सबसे क्रिटिकल स्थिति वाले मरीजों को बचाने एवं स्वस्थ करने में बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सीवान में डॉ. सत्यपाल जैसे एक्सपर्ट द्वारा सीवान में सेवाएं देने से लखनऊ और गोरखपुर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं सीवान में उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सत्यपाल को आईसीयू और वेंटिलेटर में बहुत जल्दी चीजों को पड़कर सटीक उपचार करने में महारत हासिल है। डॉ. प्रीति रानी एमबीबीएस (एमजीएमसी), सीमोएनसी (पीएमसीएच पटना) ने जोर देकर कहा कि यहां पर सीमोएनसी सुविधा से जटिल प्रसव अब सुरक्षित होंगे, जिससे मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आएगी।
अंत में होस्ट कर रहे डॉ सत्यपाल यादव (एमबीबीएस (ऑनर्स), एमएस (डीएमसीएच दरभंगा), एमडी (एनएमसीएच पटना) ने बताया कि यह केंद्र गर्भवती महिलाओं, ट्रॉमा पीड़ितों, दर्द रोगियों एवं आपातकालीन मामलों के लिए वरदान सिद्ध होगा। डॉ सत्यपाल ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र में शुरुआती दौर में पटना में देखा कि वहां पहुंचते-पहुंचते मरीज मर जाया करते थे। उन्हें समय से सही इलाज नहीं मिलने के कारण असामयिक मौत का सामना करना पड़ता था। वैसे मरीजों के लिए ही इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सीवान में पहले से आईसीयू उपलब्ध हैं, लेकिन वे मरीज को बचाने में अक्षम हैं। लेकिन आधुनिक सुविधाओं से लैस रेविका हॉस्पिटल सीवान-वासियों को पटना, गोरखपुर व लखनऊ जैसी चिकित्सा अब यहां पर उपलब्ध कराएगा। गरीब मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना इस हॉस्पिटल की प्राथमिकता है। मौके पर उनके पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज यादव, माता आशा देवी, शिक्षक डॉ. पवन कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, युवा नेता मनोज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजी प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार, दीनदयाल बिन्द, डॉ राम इकबाल यादव सहित सैकड़ों चिकित्सक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भोरे में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

भोरे में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

June 13, 2026
कुरमौटा में भूमि विवाद को लेकर खुनी संघर्ष, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

कुरमौटा में भूमि विवाद को लेकर खुनी संघर्ष, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

June 13, 2026
अवैध नकली गुटखा बनाने वाला अमित गिरफ्तार 2 लाख की निर्माण सामग्री व अवैध गुटखा बरामद

अवैध नकली गुटखा बनाने वाला अमित गिरफ्तार 2 लाख की निर्माण सामग्री व अवैध गुटखा बरामद

June 13, 2026
राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में एक जुलाई 2026 से शुरू होंगी स्नातक कक्षाएं

राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में एक जुलाई 2026 से शुरू होंगी स्नातक कक्षाएं

June 13, 2026

Recent News