AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

भोरे में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 13, 2026
in देश
0
भोरे में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोरे में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

भोरे में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एयरबैग ने बचाई कई जिंदगियां

भोरे/गोपालगंज

भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के एटीएम के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर से इलाके में घटनास्थल पर अफरा तफरि मच गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के दोनों एयरबैग खुल गए और वाहन का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि एयरबैग खुल जाने के कारण कार चालक सहित दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भोरे थाना एवं डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सामान्य कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay