AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

10 लाख घूस मांगने वाली DPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 21, 2026
in देश
0
10 लाख घूस मांगने वाली DPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

10 लाख घूस मांगने वाली DPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद

बिहार के किशनगंज जिले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ICDS DPO-2) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और फिर प्लान बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही अनीता कुमारी ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत उन्हें दबोच लिया। 10 लाख रुपये की थी डिमांड शिकायत नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने दी थी। उनका आरोप है कि डीपीओ उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। नागेंद्र कुमार के मुताबिक, कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे पूरे 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। काफी दबाव के बाद 50 हजार रुपये की पहली किस्त देने की बात तय हुई, जिसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग से संपर्क किया। घर की तलाशी में 4 लाख कैश बरामद गिरफ्तारी के बाद टीम ने अनीता कुमारी के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 4 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज कर लिया गया है। विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को शनिवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। विभाग में मची हलचल इस कार्रवाई के बाद आईसीडीएस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों और जिले के अन्य अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर इसी तरह कार्रवाई होती रही तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है। आम लोगों का भी मानना है कि ऐसी कार्रवाई से सरकारी योजनाओं का फायदा सही लाभुकों तक पहुंचेगा। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

बाइक सवार अपराधियों ने महिला का दंपति को लूटा

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

नौतन पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

April 15, 2026
नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

April 15, 2026

Recent News