ठिठुरती सर्दी में गरीबों को बांटे कम्बल ।
रिपोर्ट :-सनम मालिक
बाँदा- लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबो असहायों को ठंड से बचाने के मकसद से रब्बानी ट्रस्ट की तरफ से लगातार शहर में कम्बल वितरण किये जा रहे है ।
इसी कड़ी में रविवार की दोपहर काशीराम कालोनी हरदौली घाट में रब्बानी ट्रस्ट की जानिब से अमीर शोबाए तबलीग सैय्यद आबिद राबबनी और उनकी टीम ने सैकड़ों गरीब असहाये परिवारों को कम्बल वितरण किये ।
ठिठुरती सर्दी में में कम्बल पाकर गरीबों ने सैय्यद आबिद रब्बानी और उनकी टीम को दुआएं दीं ।
इस मौके पर सैय्यद आबिद रब्बानी के साथ मोहम्मद हनीफ रब्बानी, शाहरुख खान, कय्यूम, आमिर रब्बानी आदि मौजूद रहे ।












