भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न
भोरे/गोपालगंज
जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को होगा 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे जिला सम्मेलन के लिए
अधिसूचना जारी 27 फरवरी को भोरे 28 को गोपालगंज में कार्यकर्ता मिटिंग होगा
भोरे 22 फरवरी को भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक भोरे पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि चुनाव के नीतीश सरकार ने महिलाओं को दस हजार और चुनाव बाद हत्या बलात्कार का पर्याय बन चुकी है और उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बुलडोजर राज चला रहीं है उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को सत्ता सौपने में महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं की मगर सबसे असुरक्षित कोई महसूस कर रहा है तो लड़कियां और महिलाएँ जो बहुत ही शर्मनाक है,यह सरकार उत्तर प्रदेश के नक्शे कदम पर लगातार गरीबों के घर पर बुलडोजर चला रहीं है,उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहीं है वैसी परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने का कार्यभार जरूरी हो जाता है भाकपा माले का ग्यारहवाँ जिला सम्मेलन भोरे के रामाश्रय मैरेज हॉल में 23 – 24 मार्च 2026 को शहीद कॉमरेड उमेश पासवान नगर भोरे में होगा , इस जिला सम्मेलन में 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाकपा माले का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य आवेदन कर चुनाव लड़ सकते हैं एक प्रस्ताव और दो समर्थक के साथ आवेदक करना होगा ?प्रस्तावक और समर्थक निर्वाचक मंडल के सदस्य होगे ? निर्वाचक मंडल में जिला , ब्लॉक , लोकल या पंचायत कमिटि के सदस्य व ब्रांच के सचिव होगें,पूरे जिले में 6-7 को नामांकन होगा 8 मार्च को जांच एवं नाम वापसी होगा ,9 मार्च को भोरे – विजयीपूर – कटेया- पंचदेवरी में 10 मार्च को फुलवरिया – कुचायकोट तथा 11 मार्च को माँझा- बरौली ,गोपालगंज में प्रतिनिधि का चुनाव होगा, भोरे में राज्य कमिटी सदस्य रबीन्द्र सिंह, विजयीपूर में जिला कमिटी सदस्य कमलेश प्रसाद,कटेया-पंचदेवरी में धर्मेंद्र चौहान,फुलवरिया में सुभाष पटेल कुचायकोट में रामनरेश राम बरौली में सुभाष सिंह तथा माझा में विद्या प्रसाद चुनाव के पर्यवेक्षक होगें,इन तमाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 27 को भोरे तथा 28 फरवरी को गोपालगंज में कार्यकर्ता मीटिंग होगा, उक्त आशय की जानकारी भाकपा माले जिला सचिव सह जिला निर्वाची पदाधिकारी इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दीl











