गोपालगंज: कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले की कुचायकोट थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम फुलवरिया कमला पट्टी में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है, जिसे बेचने की योजना थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी कुचायकोट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान अमित तिवारी के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर जब तलाशी ली गई, तो सरसों के डंठल के नीचे छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के बोरे से 32.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए मुख्य अभियुक्त अमित तिवारी से कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह में शामिल दो अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित तिवारी, पिता- रामेश्वर तिवारी (फुलवरिया कमला पट्टी), राजकुमार प्रधान उर्फ अनमोल कुमार, पिता- कन्हैया प्रधान (फुलवरिया), राजन कुमार गुप्ता उर्फ बंठा, पिता- स्व. राधाकृष्ण गुप्ता (बलथरी)के रूप मे हुयी है। इस मामले में कुचायकोट थाना में कांड संख्या- 205/26 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य तकनीकी संपर्कों की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।












