AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

फुलवरिया में पोषण ट्रैकर के नाम पर ठगी की कोशिश,आंगनबाड़ी लाभुकों में दहशत

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 22, 2026
in देश
0
फुलवरिया में पोषण ट्रैकर के नाम पर ठगी की कोशिश,आंगनबाड़ी लाभुकों में दहशत
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फुलवरिया में पोषण ट्रैकर के नाम पर ठगी की कोशिश,आंगनबाड़ी लाभुकों में दहशत

फोनपे पर ₹1 भेजकर पिन मांगने की साजिश, विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

फुलवरिया (गोपालगंज)।
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभुकों के बीच शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कई गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों के मोबाइल पर “पोषण ट्रैकर” के नाम पर फ्रॉड कॉल आने लगे।
कॉल करने वाले खुद को बाल विकास परियोजना कार्यालय का कर्मी बताते हुए लाभुकों को पोषण योजना के तहत रुपये भेजे जाने का झांसा दे रहे थे। ठगों ने लाभुकों से पोषण ट्रैकर का पासवर्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी मांगी। इतना ही नहीं, उन्होंने फोनपे पर ₹1 भेजकर उसे चेक करने और पिन दर्ज करने के लिए भी कहा।
जब लाभुकों ने फोनपे ऐप खोला तो पिन दर्ज करने का विकल्प सामने आया, जिससे उन्हें संदेह हुआ। ठगी की आशंका होते ही लाभुकों ने तुरंत अपने-अपने पोषक क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से ऐसी किसी भी कॉल या राशि भेजे जाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेविकाओं ने सभी लाभुकों को सतर्क रहने की सलाह दी।
बाल विकास परियोजना कार्यालय ने भी साफ किया है कि विभाग कभी भी फोन पर पासवर्ड, ओटीपी, पिन या किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की जानकारी मांगता है तो यह ठगी का प्रयास हो सकता है।
विभाग ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और लाभुकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें और बैंकिंग या डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी साझा न करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत स्थानीय कार्यालय या पुलिस को देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लाभुकों को डिजिटल ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

बाइक सवार अपराधियों ने महिला का दंपति को लूटा

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

नौतन पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

April 15, 2026
नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

April 15, 2026

Recent News