AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर:पूर्णिया में 300 गांव वालों ने पुलिस को घेरा; ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 3, 2026
in देश
0
पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर:पूर्णिया में 300 गांव वालों ने पुलिस को घेरा; ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर:पूर्णिया में 300 गांव वालों ने पुलिस को घेरा; ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर 300 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले फेंके गए। एक पुलिस जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।घायलों को श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जिस पुलिस वाले के सिर में तीर लगा है उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलनिया कामत की है। जमीन का कब्जा हटाने गई थी टीम सोमवार को प्रशासन और पुलिस टीम 11 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाने गई थी। इस जमीन पर 28 से ज्यादा लोगों ने कब्जा कर रखा है। ये जमीन मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया वार्ड-4 निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है। सुधीर ने प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन खाली कराई जाए। पुलिस की टीम जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची। प्रशासन को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पहले तो पुलिस और ग्राामीणों में बहस हुई। उसके बाद गांव वाले उग्र हो गए। पुलिस ने गांव वालों को समझाने की बहुत कोशिश की। बार बार जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन गांव वालों का दावा था कि, वो लोग काफी वक्त से इस जमीन पर रह रहे हैं। वो जमीन खाली नहीं करेंगे। तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमला पुलिस और गांव वालों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर तीर, ईंट- पत्थर और भाले से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस टीम में शामिल चौकीदार शंकर पासवान को सिर में तीर जा लगी। ईंट-पत्थर के हमले में 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया और भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस के सख्त एक्शन के बाद गांव के लोग वहां से भाग निकले। घायल चौकीदार बोला- पीछे से मुझे तीर मारा घायल चौकीदार शंकर पासवान ने बताया कि, हम लोग 60 की संख्या में पहुंचे थे। हमारी टीम जमीन खाली करवा रही थी। लेकिन गांव वाले लगातार पत्थर और तीर चला रहे थे। मैं जैसे ही पीछे मुड़ा एक तीर मेरे सिर में आकर लग गया।300 से ज्यादा लोगों ने हमला किया। 3 पुलिस वालों को हाथ में चोट आई है। भीड़ को देखकर लगा की वो पागल हो गए हैं। हम समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया सदर-2 SDPO डॉ गौरव कुमार ने बताय,जमीन को खाली करने पहुंचे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन की घेराबंदी कर उसे खाली छोड़ दिया गया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज में बड़ा फर्जीवाड़ा: दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाकर पुलिस को चकमा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

June 5, 2026
नौतन पुलिस ने टॉप-10 अपराधी बंटी सिंह को किया गिरफ्तार, गोलीबारी व लूट सहित कई मामलों में है आरोपी

नरकटिया गांव में छापेमारी कर 57 लीटर शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैकुंठपुर में 10 मवेशियों से लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार।

June 4, 2026

Recent News