AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

नरकटिया गांव में छापेमारी कर 57 लीटर शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 5, 2026
in देश
0
नरकटिया गांव में छापेमारी कर 57 लीटर शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नरकटिया गांव में छापेमारी कर 57 लीटर शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरकटिया गांव में एक बड़े शराब तस्कर के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत बना दिया है। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया गांव के एक मकान में छुपाकर अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तुरंत पुलिस बल के साथ छापा मारकर उक्त घर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान पुलिस को उस घर से 54 लीटर देशी शराब और 3 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 57 लीटर शराब जब्त की गई। मौके पर मौजूद शराब कारोबारी लाल बाबू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, लाल बाबू चौहान लंबे समय से अपने घर में शराब छिपाकर बिक्री का धंधा चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay