हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार
कटेया (गोपालगंज) | दिनांक: 11 अप्रैल 2026
गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटेया थाना कांड संख्या 638/25 (दिनांक 20.11.2025) के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रमोद भगत को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर धारा 126(2), 115(2), 118(1), 303(2), 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद भगत, पिता राजेंद्र भगत, ग्राम धनौती, थाना कटेया, जिला गोपालगंज का निवासी है।
पुलिस टीम ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।











