पूर्व कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
थावे (गोपालगंज)।
थावे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व के एक कांड में नामजद प्राथमिकी आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जाफर टोला देवापुर गांव निवासी अली हुसैन है। वह पूर्व से दर्ज एक मामले में नामजद था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई और टीम गठित कर आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से आरोपी संभल नहीं सका और उसे मौके से ही दबोच लिया गया।
पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सख्त संदेश गया है कि लंबित मामलों के आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।











