जनसुराज की सरकार बनी तो होगा चहुमुखी विकास : ईष्टदेव तिवारी
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जन सुराज पार्टी का बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने किया, संचालन वरीय अधिवक्ता अनिल मणि त्रिपाठी एवं ध्यानवाद ज्ञापन जिला संरक्षक रामेश्वर सिंह ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम के आयोजक वरीय अधिवक्ता सह जीरादेई विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ईष्टदेव तिवारी ने दिया। उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास जन सुराज की प्राथमिकता है, जिसमें युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी तबके विकास का एक अलग ही रोड मैप तैयार है। श्री तिवारी ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार जिस विषय को जन-संवाद में उल्लेखित करते हैं। उसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी जन सुराजी साथियों का नैतिक कर्तव्य है। पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य इंतखाब अहमद ने कहा कि बिहार में अफसर शाही व जंगल राज की सरकार है, इसी की समाप्ति के लिए आज जन सुराज की आवश्यकता है। जिला मुख्य प्रवक्ता सह जीरादेई विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज नौतन प्रखंड के अंदर विरासत एवं पर्यटन का भंडार छिपा है, जिसके उजागर होने पर नौतन प्रखंड में स्वत: विकास की किरण प्रस्फुटित हो जाएगी। डॉ सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से जन सुराज के सूत्रधार ने पूरे बिहार के कायाकल्प बदलने का मुहिम चला कर व्यवस्था परिवर्तन के लिए कटिबद्ध हैं जिसको अमली जामा पहनाने के लिए जीरादेई विधान सभा क्षेत्र की जनता स्कूल के बस्ता पर बटन दबाकर जन सुराज की सरकार बनाने के लिए बेचैन है। डॉ सिंह ने बताया कि नौतन प्रखंड के हथौजी गांव पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, जहां पुरातन सूर्य देव सहित दर्जनों देवी देवताओं के पत्थर की प्रतिमा विगत वर्ष मिला, जिसे मेरे द्वारा पुरातत्व विभाग से परीक्षण कराया गया। इसको स्थापित करा देने से पर्यटकों का तांता लग जाएगा, जिससे जिले का राजस्व तो बढ़ेगा ही, स्वत: युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। डॉ सिंह ने बताया कि नौतन प्रखंड के हंसुआ, सेमरिया, शाहपुर, नौतन, रामगढ़ काफी प्राचीन गांव हैं, जो आज से तीन हजार वर्ष पूर्व भी काफी उन्नत एवं विकसित था। उसे पुनः जीवंत करने के लिए जनसुराज कटिबद्ध है। कार्यक्रम को जीरादेई विधान सभा के जीरादेई विधान सभा क्षेत्र के पूर्व जिला अध्यक्ष इंतखाब अहमद, वरीय अधिवक्ता गुड्डू सलीम, प्रभारी राजीव रंजन पांडेय, नंदजी राम, जीरादेई विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी क्रमशः विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य दिनेश कुमार यादव, मुन्ना पांडेय, डा सतीश कुमार राम, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष माधुरी सिंह कुशवाहा, संयोजक समिति के अध्यक्ष जय करण महतो, अभिषेक कुमार सिंह, कपिलदेव पांडेय, व्याख्याता गोविंद मिश्र सुमन, प्रशांत किशोर तिवारी, दिनेश पाठक, अजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया ।











