एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में नगर थाना पुलिस को सफलता, प्राथमिकी अभियुक्त को दबोचा गया।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना कांड संख्या 716/26, दिनांक 24 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त गोलू अली, पिता–मुहम्मद जलील, निवासी–इंदरवा बेरम, थाना–नगर, जिला–गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
