AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बैकुंठपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 26, 2026
in देश
0
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैकुंठपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैकुंठपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिरसा टोला के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार (पिता- रामनाथ सिंह) एवं नंदलाल पंडित (पिता- चेत पंडित), दोनों निवासी महारानी, थाना- महम्मदपुर, जिला- गोपालगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay