पुलिस केंद्र गोपालगंज में ‘लाइन डे’ का आयोजन, कर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज | 24 फरवरी 2026
जिले के पुलिस केंद्र गोपालगंज में ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की। इस अवसर पर शक्ति कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया, जहां पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याएं और मांगें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस बल का मनोबल और सुविधाएं सुदृढ़ रहेंगी, तभी कानून-व्यवस्था बेहतर ढंग से कायम रखी जा सकेगी।
‘लाइन डे’ के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिला, जिससे प्रशासन और जवानों के बीच संवाद और बेहतर हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
गोपालगंज पुलिस का संकल्प:
“आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।”












