शादी समारोह में चाकूबाजी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 2 गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली खास गांव की घटना, स्थिति नियंत्रण में
गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मथौली खास में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पूजा में शामिल महिलाओं को मोटरसाइकिल से धक्का लगने के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ एवं उचकागांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी उचकागांव में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों —
मंटू यादव (पिता–बिलिस्टर यादव) एवं
रोहित यादव (पिता–हरिशचंद्र यादव)
दोनों निवासी मथौली खास, थाना–उचकागांव, जिला–गोपालगंज — को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
उचकागांव थाना में कांड दर्ज कर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।












