बाँदा में दूरबीन पद्दति से स्पाइन की पहली सर्जरी सफल ।
बाँदा-चिकित्सा के क्षेत्र में बाँदा जनपद लगातार आगे बढ़ रहा है कुछ वर्ष पहले जो बाँदा रेफर सेंटर बना हुआ था यहां के मर्जों को अपना इलाज कराने दूसरे महानगरों में जाना पड़ता था लेकिन अब उसी बाँदा में आधुनिक उपकरणों से इलाज सम्भव हो गया है ।
इसी कड़ी में एक मामला और सामने आया है जिसने बाँदा की चिकित्सा व्यवस्था को ऊँचाइयों तक पहुंचा दिया है ।
आपको बता दे कि बाँदा के महाबरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला नसीमुन 65 वर्ष पत्नी जुबैर की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी मरीज की उम्र ज्यादा होने और वजन बहुत होने की वजह से चीरा लगाकर ऑपरेशन रिस्की था तो बाँदा श्री क्लिनिक के न्यूरो सर्जन डाक्टर अरविंद झा ने महाराणा प्रताप पर स्थित अवनी परिधि हॉस्पिटल में उस महिला को भर्ती करके दूरबीन पद्दति से सफल सर्जरी करदी जिससे वो महिला फिर से अपने पैरों पर खड़ी होने के लायक हो गई ।
इस ऑपरेशन के बारे में कहा जा रहा है कि ये दूरबीन पद्दति से। होने वाली बाँदा की पहली स्पाइन सर्जरी है ।
डाक्टर अरविंद झा ने बताया कि इस ऑपरेशन में उनको लगभग एक घण्टे का समय लगा है, इस आपरेशन में उनकी टीम में एनेस्थीसिया के डाक्टर, डाक्टर सुशील पटेल ने मरीज को बेहोशी दी और अन्य स्टाफ ने भी सहयोग किया ।
इस ऑपरेशन के खर्च के बारे ने डाक्टर अरविंद झा ने बताया कि अगर ये आपरेशन किसी बड़े शहर में होता तो तीन से चार लाख, और अगर किसी बड़े कारपोरेट हॉस्पिटल में होता तो सात से आठ लाख खर्च हो जाता जबकि बाँदा ये आपरेशन दवाओं और हॉस्पिटल के अन्य खर्च सहित डेढ़ लाख में हो गया ।












