खलवां मुखिया ने आवास सहायक पर लगाए गंभीर आरोप
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड के खलवां पंचायत के मुखिया ने आवास सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। मुखिया के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सत्यापन के दौरान लाभुकों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। मुखिया अमित सिंह ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर संबंधित आवास सहायक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया ने बताया कि आवास सहायक के विरुद्ध एक महिला लाभुक करवाएं पंचायत के सेमरा बुजुर्ग गांव की ज्ञान्ती देवी द्वारा शिकायत की गई थी कि उससे आवास सहायक द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं। महिला ने कथित तौर पर आवास सहायक को दिए गए नोट का नंबर बताया गया, जो उसके पास से बरामद किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि जिला उप-विकास आयुक्त को कार्रवाई हेतु लिखा गया है। जल्द ही उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।












