जिला पदाधिकारी के आदेश पर बैंक ने जमीन पर किया कब्जा
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के तिवारी के डेरा में जिलाधिकारी सिवान के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष नौतन की मौजूदगी में शनिवार को आईडीबीआई बैंक बैंक के जोनल मैनेजर ने संपत्ति पर दखल कब्जा जमाते हुए गलिमापुर गांव निवासी राजीव कुमार को सौंप दिया। बता दें कि सेमरिया गांव के तिवारी के डेरा निवासी नवल किशोर तिवारी द्वारा आईडीबीआई बैंक से पूर्व में प्रॉपर्टी लोन लिया गया था। समयानुसार लोन चुकता नहीं करने की स्थिति में बैंक द्वारा विभिन्न धाराओं का प्रयोग करते हुए प्रॉपर्टी को निलामी के माध्यम से राजीव कुमार पिता प्रभुनाथ पाण्डेय को दे दिया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी सीवान के आदेश पर उक्त प्रॉपर्टी को खरीदार को सौंप दिया गया।












