AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर,दूसरे अंचल के कर्मी की होगी तैनाती

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 31, 2026
in देश
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर,दूसरे अंचल के कर्मी की होगी तैनाती

31 जनवरी को दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं

दरभंगा, 30 जनवरी, 2026:-जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए 31 जनवरी को दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का निर्देश देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि संवाद कार्यक्रम में हर अंचल के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन और मापी से जुड़े मामलों का पंजीकरण होगा।जबकि दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण समेत अन्य सभी शिकायतों से संबंधित मामलों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
खास बात यह है कि हर काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारी तैनात रहेंगे,ताकि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से रोके जाने की शिकायत न हो।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन शिकायत कर्ताओं ने पहले भी अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाएंगे,उनकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। पूर्व के जन कल्याण संवाद में रजिस्ट्रेशन को लेकर मिली शिकायतों के बाद यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद
भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में किया गया है। आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर होगा। इसके बाद 11 बजे से 2:30 बजे तक उपमुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या अधिकारियों-कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर सुनेंगे।

आवेदन में अंचल का नाम, आवेदक का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इससे आवेदन पर होने वाली आगे की कार्रवाई की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जा सकेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि पहले किसी स्तर पर आवेदन दिया है तो उसकी प्रति भी जरूर साथ में लगाएं।
अधिकारियों की समीक्षा बैठक,लंबित मामलों पर सख्ती
दोपहर 3:30 बजे से 6 बजे तक ऑडिटोरियम में ही राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, अमीन और राजस्व कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
बैठक में लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी और अभियान बसेरा- 2 की स्थिति की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की जाएगी।
इस समीक्षा बैठक में सभी अंचलाधिकारी, अमीन और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। चिकित्सा और उपार्जित अवकाश को छोड़कर पहले से स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के जन संवाद से भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता आएगी, विवाद कम होंगे और लोगों को समय पर सेवा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीन से जुड़े कामों के लिए किसी को भी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है।
ऑनलाइन की कम जानकारी वाले लोगों के लिए प्रत्येक अंचल में सीएससी खोल दिया गया है। वहां से सस्ते दर पर प्रत्येक कार्य के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।

जनकल्याण संवाद में आए सभी आवेदनों पर होगी कार्रवाई

माननीय उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस संवाद के दौरान के दौरान रजिस्ट्रेशन होने वाले सभी आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर उस पर होने वाली कार्रवाई से आवेदन कर्ता को उनके द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर मैसेज से सूचना दी जाती रहेगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News