किसानों को सब्जी उत्पादन बढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण
भोरे/गोपालगंज
गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में किसानों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सब्जियों की उन्नत खेती, उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों की आय बढ़ाना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसानों को सब्जी उगाने की वैज्ञानिक विधियों, उन्नत बीज, रोग-कीट प्रबंधन एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।इस प्रशिक्षण में भोरे प्रखंड से अखिलेश कुमार गुप्ता, रबीश सिंह, बोधि सिंह, छेदी बिन, रामनाथ सिंह सहित कई किसानों ने भाग लिया। वहीं पंचदेवरी प्रखंड से रमेंजय सिंह, हरिभूषण सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। इसके अलावा विजयीपुर प्रखंड के किसानों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।
किसानों ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण सब्जी उत्पादन को लाभकारी बनाने में सहायक साबित होगा और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।












