धनौती के नव युवक सरस्वती पूजा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी इस वर्ष माँ सरस्वती की पूजा
सिवान ll धनौती पंचायत के धनौती गाँव पुरब नगर क्षेत्र में स्थित नव युवक सरस्वती पूजा समिति द्वारा इस वर्ष माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। वही समिति के सदस्यों के अनुसार इस वर्ष पूजा को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष पंडाल, आकर्षक सजावट एवं मनोहारी प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा के अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बच्चों एवं युवाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें भजन, कीर्तन एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी।समिति के सभी सदस्यों ने बताया कि माँ सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी हैं, उनकी कृपा से समाज में शिक्षा और संस्कार का विकास होता है। पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।वही इस समिति सहित सैकड़ो समस्त श्रद्धालुओं नें बढ़ चढ़ कर पूजा अर्चना मे भाग लिया












