बांदा
26 जनवरी 2026 को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह ।
पुलिस लाइऩ में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह रैतिक परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें रैतिक परेड के साथ-साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रातः 08.30 बजे से प्रारम्भ होगा तथा समयं 09.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया जायेगा । बांदा से सनम की रिपोर्ट












