AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बड़हरिया थाना परिसर में एसपी पूरन झा के जन-संवाद को लोगो की तारीफ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 24, 2026
in देश
0
बड़हरिया थाना परिसर में एसपी पूरन झा के जन-संवाद को लोगो की तारीफ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़हरिया थाना परिसर में एसपी पूरन झा के जन-संवाद को लोगो की तारीफ

बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट

बड़हरिया थाना परिसर में आसपुर पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने आम लोगों की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। जन संवाद को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि बड़हरिया थाना क्षेत्र जिला के अति संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है। बसंत पंचमी से पर्व-त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। आगे शबे-बरात सहित अन्य त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में आमजन और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग बना कर सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। जन संवाद के दौरान पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह ने बड़हरिया में जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार गिरि ने मुख्य बाजार के भीड़ भाड़ वाले स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर को अन्य जगह पर सुरक्षित स्थानांतरित करने की मांग किया गया । भाजपा नेता सुनील चंद्रवंशी ने वर्ष 2023 में दुकानदार पर चली गोली कांड के विरोध में हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग किया । जिला पार्षद पति सोनू सेराज ने पासपोर्ट सत्यापन के दौरान आने वाली समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. हालांकि जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र में बढ़ते अपराध, अवैध शराब कारोबार, स्मैक व नशीले पदार्थों की बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस संवाद नहीं हो सका। इसको लेकर कुछ लोगों के बीच यह चर्चा रही कि यह कार्यक्रम जन संवाद कम और व्यक्तिगत समस्याओं तक सीमित संवाद बनकर रह गया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि 26 जनवरी के बाद संबंधित लोग अपने-अपने सटीक प्रमाण के साथ कार्यालय में मिलें. जांच के उपरांत निर्दोष पाए जाने वाले लोगों के नाम प्राथमिकी से हटाए जाएंगे। जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचल अधिकारी सरफराज अहमद, आरएएफ की कमांडेंट तूलिका सिन्हा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं महंत भगवान दास, हरजीत मांझी, मुखिया संजय प्रसाद, वार्ड पार्षद इरशाद अहमद, रिंकू तिवारी, दाऊद खान , कमाल अहमद अंसारी, अनवरुल्लाह सिद्दीकी, राज किशोर साह, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News