विजयीपुर में शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा विसर्जन, खनुआ नदी पर ड्रोन से प्रशासन की पैनी नजर
विजयीपुर (गोपालगंज)।
विजयीपुर प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न कराने के उद्देश्य से हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन गुप्ता स्वयं विजयीपुर स्थित खनुआ नदी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखे।
इस दौरान विजयीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से पूरे विसर्जन मार्ग और नदी घाट की निगरानी की गई। प्रशासन द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका पूरी तरह समाप्त रही।

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, रविशंकर कुमार ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक आस्था और सुरक्षा दोनों सर्वोपरि हैं। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की, जिसके चलते विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ड्रोन निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहा।












