श्रीराम मंदिर वर्षगांठ पर दीपोत्सव
बांदा-गौरक्षा समिति के मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गौरक्षा समिति के तत्वाधान में केन आरती स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर की।जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ मे केन तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस दौरान सैकड़ों की तादाद में दीपक प्रज्वलित किए गए और केन घाट को दीपों से प्रज्वलित कर जलाया गया।श्रीराम नाम के रूप में सजाकर दीपकों को रखा गया।इस दौरान भगवान श्रीराम की आरती का भी आयोजन किया गया।आतिशबाजी करते हुए श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर की।भगवान श्रीराम का मंदिर 500 वर्षों के बाद निर्माण हुआ।सभी सनातन प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में दीपक शुक्ला,राकेश त्रिपाठी, महेश धुरिया,कृष्णचंद्र प्रजापति,ऋषभ विश्वकर्मा, दिनेश कुमार,रजनीश प्रजापति सहित तमाम श्रद्धालु एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।












