किसान समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक।
बादा से सनम मालिक की रिपोर्ट
बांदा। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें बिजली विभाग द्वारा नलकूपों को दिए गए कनेक्शन पर एस्टीमेट का पैसा जमा कर दिया गया है परंतु किसानों को पूरा सामान उपलब्ध नहीं कराया गया ।सरकारी समितियां को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जिले में धान की खरीद केवल कागजों पर चल रही है ।मिल मालिकों और केंद्र प्रभारियों की मिली भगत से कागजों में खरीद हो रही है। केन कैनाल की अम्लोखर माइनर तथा खमरखा माइनर में टोल तक सफाई न होने से किसानों के खेतों में पानी भर रहा है ।जिसकी सफाई कराई जाए ।ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र बैजनाथ अवस्थी ,मंडल अध्यक्ष कमलनयन सिंह पटेल ,जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,उपाध्यक्ष राम दास साहू ,मनोज कुमार, सुरेश सिंह, कुलदीप सिंह, बृजेश त्रिपाठी ,विद्यासागर, संदीप सिंह, जयराम तिवारी, सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












