अलग-अलग जगह से देसी विदेशी शराब के साथ दो बाइक जप्त, तस्कर फरार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानी पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से देसी विदेशी शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है। वहीं शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के खलवा से वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश निर्मित तीन कार्टून बंटी बबली देसी शराब जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है, बरामद करने के साथ एक बाइक जप्त किया गया। वहीं दूसरी ओर शास्त्री मोड के समीप से 40 बोतल अंग्रेजी शराब इसके कुल मात्रा 7 लीटर बरामद किया गया। वहां से भी एक बाइक जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस को देखते ही बाइक फेंक कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक के नंबर के आधार पर उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।












