लतीफ बने किसान कामगार यूनियन के सचिव।
बांदा। जिले के गोयरा मुगाली गांव निवासी लतीफ खान को किसान कामगार यूनियन का प्रदेश सचिव बनाया गया है। लतीफ खान जनपद में लंबे समय से एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखे जा रहे हैं ।समाज की मूल भावनाओं को समझने तथा उनके दुख दर्द में तटस्थ खड़े रहना उनकी फितरत है। इसी को देखते हुए किसान कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर तेवतिया की अनुमति के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई। किसान कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने लतीफ खान को शुभकामनाएं व बधाई दी है।












