AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

परशुराम सेना की बैठक में सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर हुआ मंथन, 27 अप्रैल 2026 की संभावित तिथि तय

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 5, 2026
in देश
0
परशुराम सेना की बैठक में सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर हुआ मंथन, 27 अप्रैल 2026 की संभावित तिथि तय
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

परशुराम सेना की बैठक में सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर हुआ मंथन, 27 अप्रैल 2026 की संभावित तिथि तय

सीतामढ़ी।भगवान परशुराम के आदर्शों और संस्कारों को समाज में सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परशुराम सेना द्वारा रविवार को शहर स्थित संत करेंस स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं “जय श्री परशुराम” के जयघोष के साथ की गई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। इस पावन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल, व्यवस्था, पंजीकरण प्रक्रिया एवं समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से सामूहिक उपनयन संस्कार की संभावित तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की। सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।
परशुराम सेना के वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक उपनयन संस्कार न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन है, बल्कि यह समाज में संस्कार, संस्कृति, समानता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है। सामूहिक आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी अपने बच्चों के संस्कार संपन्न कराने का अवसर मिलता है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस आयोजन से जुड़ सकें। साथ ही आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।
अंत में सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम से समाज की उन्नति, एकता और आयोजन की सफलता की कामना की। बैठक का समापन जय श्री परशुराम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत।

May 2, 2026
गोपालगंज: तेज़ रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर; एक की मौत, तीन घायल।

गोपालगंज: अपराध नियंत्रण हेतु ‘सुपर पेट्रोलिंग’ के तहत पुलिस का सघन निरीक्षण अभियान।

अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 मवेशी बरामद।

Recent News