कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान ने महाराजगंज को हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट







बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान पर आयोजित बाबा साहब गांधी मजहरूल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कैफ क्रिकेट एकेडमी सीवान एवं महाराजगंज टीम के बीच खेला गया। सिवान टीम ने महाराजगंज टीम को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महाराजगंज के टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिवान टीम टीम ने 19. 5ओवर 4विकेट खो कर 211 रन बना कर 6 विकेट से मैच को जीतकर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गरीब हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अशरफ अली, मैच के अध्यक्ष जकरिया खान, पत्रकार नेयाज अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ अशरफ अली ने कहा की खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। मैच में जो टीम अच्छी खेलती है वह जीत हासिल करती है। उन्होंने कहा की शिक्षा के तरह की खेल जीवन के लिए जरूरी है। खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है।

















