गोपालगंज :- हत्या कांड का खुलासा! बी.एम. खेल मैदान के पास 30 सितंबर 2025 को हुए आयुष कुमार हत्याकांड मामला में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य अभियुक्त की पहचान कर उसे किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।












