बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; DTO, CO और OSD घायल

बेगूसराय के एनएच-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास 28/10/25 को अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी राहुल कुमार और ओएसडी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।ये तीनों अधिकारी एक ही सरकारी वाहन से सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया है। जबकि DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ की हड्डी में चोट हैं। वहीं OSD रंजीत कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला अधिकारी तुषार सिंगला और एसपी मनीष अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।












