यमुनागढ़ तालाब में डूबने से एक अधेड़ महिला मुनी देवी की हुई मौत
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी माता मंदिरमें पास स्थित तालाब में एक अधेड़ महिला का नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना करने से पहले तालाब में नहाने लगी और तालाब में पानी अधिक होने के कारण महिला धीरे धीरे गहरे गढ़े में चली गई जिससे तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी स्वर्गीय भवन महतो की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने सूचना मिलते अपने साथी पुलिस पदाधिकारी और दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिए। मृतक के परिजनो के अनुसार प्रतिदिन की भांति मुन्नी देवी घर से यमुनागढ़ देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतिका अपने परिवार को बताकर गई की मैं वहां स्नान करने के बाद ही पूजा करूंगी।वही स्नान करने के क्रम में डूबने से मुनी देवी की मौत हो गई। मृतिका के शव पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा मृतिका के परिजन रोने लगे और गांव में मातम पसर गया।












