AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की गई।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 23, 2025
in देश
0
जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की गई।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन विहित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय टीम के द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। दोषपूर्ण क्रियान्वयन की स्थिति में संबंधित पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप तीव्र गति से करें।वित्तीय वर्ष 2024—25 एवं 2025—26 में जिले में आवास पूर्णता मात्र 12.5%है जिसमें रुन्नीसैदपुर का प्रतिशत 7.06 है जबकि रीगा का 7.79 ही है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए ग्रामीण विकास के अधिकारियों की निर्देश दिया कि तय मानकों के अनुरूप कार्य में तेजी लाएं। वहीं जिला जल स्वच्छता समिति की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभिन्न पैरामीटर में बेलसंड प्रखंड सबसे पीछे है जबकि मेजरगंज ,परिहार और रूनी सैदपुर की स्थिति सबसे अच्छी है। वहीं मनरेगा के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 62 लाख के विरुद्ध उपलब्धि 39 लाख है। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं को लेकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिया गया। वही लंबित राशन कार्ड की संख्या अधिक रहने को लेकर डीएम द्वारा नाराजगी प्रकट की गई।और जिला आपूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि कार्य प्रणाली में सुधार लाएं एवं इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी मार्केटिंग अफसर के साथ नियमित समीक्षा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पीएचईडी विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में पेयजल की उपलब्धता सम हो सके दिशा में पूरी गंभीरता बनाए रखेंगे तथा अपने अपने अधीनस्थ कर्मियों अभियंताओं से हालात की समीक्षा करते रहेंगे। ।बैठक में निर्देश दिया गया कि विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता तय समय सीमा के अंदर हो।वही आगामी निर्वाचन —2025 को देखते हुए विभिन्न विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। बैठक में उद्योग विभाग, पशुपालन, विद्युत ,ग्रामीण विकास, मत्स्य ,सहकारिता,मत्स्य,स्वास्थ्य , समाज कल्याण, आपूर्ति तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गई ।

बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News