AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिहार-यूपी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क फिर हुई जलमग्न

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 12, 2025
in देश
0
बिहार-यूपी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क फिर हुई जलमग्न
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार-यूपी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क फिर हुई जलमग्न

डेढ़ दशक पहले हुआ था ईंटकरण

चुनाव आते ही होने लगती है टेंडर होने की बात

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों में हुई तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ने वाली सड़क के गड्ढों में एक बार फिर से जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बिहार-युपी सहित तीन जिलों को जोड़ने वाली एक सड़क, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित है, जिसके कारण यह सड़क आज भी गड्ढों में तब्दील है । यह सड़क जीरादेई विधानसभा के यह मुरारपट्टी पंचायत के जगदीशपुर गांव के अंतर्गत आने वाले मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज को दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली सड़क है। लेकिन आजादी से लेकर अब तक प्रदेश से लेकर केंद्र तक की कई सरोकारों के बदलने के बावजूद भी इस सड़क की हालत में कोई बदलाव नहीं आया और सड़क जीर्ण-शीर्ण अवस्था में बनी हुई है। उक्त सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उपरोक्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लगभग दो किलोमीटर अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है। लेकिन इस सड़क के जीर्णोद्धार की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव के समय से ही जब कभी कोई चुनाव आता है, तब उक्त सड़क के टेंडर होने की बात कहकर जनता को आशान्वित कर देते हैं। लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी भी सरकार एवं उसके नुमाइंदों द्वारा क्षेत्र के विकास की बात करना एक खोखला दावा मालूम हो रहा है।
गौरतलब है कि आजादी के बाद से अब तक प्रदेश से लेकर केंद्र तक की सरकारे बदलती रहीं, लेकिन प्रखंड क्षेत्र का यह मार्ग हमेशा ही उपेक्षित रहा, जो किसी भी सरकार के नेताओं द्वारा किए जा रहे विकास के दावों की कलई खोलने का काम कर रहा है। लेकिन सरकार के नुमाइंदे अंधे-बहरे बनकर अपनी राजनीतिक शाख बचाने में ही लगे रहते हैं। चुनाव चाहे कोई भी हो, इस सड़क को चुनावी मुद्दों में कोई जगह नहीं मिलती। हर नेता खोखले वादे करके इस क्षेत्र की जनता को ठगते रहे हैं। मीडिया के माध्यम से कई बार इस बदहाल सड़क के मामले को उजागर किया जा चुका है। इसके बावजूद भी इस सड़क के जीर्णोद्धार करने की बात न तो प्रशासनिक लोगों के जेहन में आई और न ही जनप्रतिनिधियों के ही। इस सड़क के मामले में आम जनता को अब तक आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में इस क्षेत्र के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

February 11, 2026
गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

February 11, 2026

Recent News