शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, शिक्षा से बदलता है समाज – बीडीओ
सिधारियां में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन !!
बीडीओ व सीओ ने 51 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित !!
सामाजिक योगदान के लिए जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी हुए सम्मानित !!
रविवार को पंचदेवरी के सिधरिया में आयोजित सम्मान समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राजा आलोक को सम्मानित करते समाजसेवी संदीप पुष्पक व रंजीत तिवारी !
पंचदेवरी – प्रखंड के सिधारियां गांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संदीप पुष्पक एवं सहयोगियों के तत्वावधान किया गया, जिसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ आयुष राज आलोक तथा विशिष्ट अतिथि सीओ उमा कुमारी ने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं सीओ उमा कुमारी ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कार से बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं।
सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षकों में सलामत अंसारी, नंद किशोर तिवारी, जनार्दन ओझा, विनोद मिश्र, केशव तिवारी, अजीत दुबे, लोकेश श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, सर्वेश तिवारी श्रीमुख, उपेंद्र राय, अनिल सिंह कुशवाहा, रवि रंजन श्रीवास्तव एवं सुधांशु पांडेय सहित कुल 51 शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में मीरगंज नगर पंचायत के उप सभापति धनंजय यादव एवं फुलवरिया प्रमुख प्रतिनिधि बसंत सिंह कुशवाहा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पैक्स अध्यक्ष धनंजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि दुर्गेश कुशवाहा, समाजसेवी रंजीत तिवारी, अनिल राय, भाजपा नेता जगदंबा राम, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र मधेशिया, दीपक वर्णवाल, अनूप लाल श्रीवास्तव, विपुल चौबे, विवेक पाठक, राजकुमार राज, रंजन शर्मा, किशन कुमार, राहुल वर्मा, गोकुल सिंह, पत्रकार अजय कुमार पाण्डेय सहित 81 लोगों को भी सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन फारुख अहमद ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों, गणमान्य लोगों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया !!












