कटेया में महिला ने मारपीट व धमकी का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
गोपालगंज/कटेया। कटेया थाना क्षेत्र में एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले को लेकर महिला बिजुली देवी ने कटेया थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे दिन में महिला के घर के सामने एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए विवाद किया गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा ईंट-पत्थर से हमला करने का प्रयास किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
महिला के अनुसार, घटना के दौरान आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची। महिला ने अपने आवेदन में पूरे मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस जांच में घटना की वास्तविकता क्या सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।












