हत्या के प्रयास कांड में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बैकुंठपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 407/26, दिनांक 20 अगस्त 2025, से संबंधित हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त धनु कुमार, पिता- गुड्डू ठाकुर, निवासी सिरसा बिजुलपुर, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विधिवत की गई। मामले में अभियुक्त पर वादी के साथ गाली-गलौज करने तथा मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप है। घटना के संबंध में बैकुंठपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण एवं फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












