भूमि विवाद में मारपीट का मामला: बैकुंठपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
छत ढलाई के दौरान हुआ विवाद, लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से हमले में कई लोग हुए घायल
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा धाती गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 जुलाई 2026 की है, जब जमीन पर मकान निर्माण के लिए छत की ढलाई का कार्य कराया जा रहा था।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडे समेत अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के संबंध में बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 369/26, दिनांक 26 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान उपलब्ध मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बच्चा राय, पिता- उत्तीम राय, साकिन-दिघवा धाती, थाना-बैकुंठपुर, जिला-गोपालगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।












