गोपालगंज में चौकीदार परेड, अपराधियों पर नजर और शराबबंदी को लेकर पुलिस सख्त
थाना स्तर पर चौकीदारों को दिए गए सतर्कता के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने पर जोर
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
परेड के दौरान असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा जेल से रिहा हुए पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना को सूचित करें।
वहीं, शराब तस्करी एवं अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए अपराध की रोकथाम करना और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
🔴 पुलिस का संदेश
“सतर्क चौकीदार, मजबूत सूचना तंत्र और सक्रिय पुलिस—अपराध नियंत्रण की मजबूत कड़ी।”












